Home » मध्य प्रदेश » रीवा में तैनात कांस्टेबल ने खंडवा में दी जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

रीवा में तैनात कांस्टेबल ने खंडवा में दी जान, 20 दिन पहले हुई थी सगाई

Mp news: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हनीसिंह के रूप में हुई है, जो बड़वानी जिले का रहने वाला था और फिलहाल रीवा जिले के गढ़ थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। पुलिस को मौके से मिले पहचान पत्र और बैग के आधार पर उसकी पहचान की गई। यह मामला खंडवा के पदमनगर थाना क्षेत्र का है। इंदौर हाईवे स्थित बालाजी धाम कॉलोनी के सामने विद्याकुंज स्कूल के पास एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

5 दिन की छुट्टी लेकर निकला था गांव

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हनीसिंह मंगलवार से छुट्टी पर था। वह 5 दिन की छुट्टी लेकर रीवा से अपने गांव बड़वानी जाने के लिए निकला था। लेकिन इसी बीच खंडवा में उसका शव मिलने से परिवार और पुलिस विभाग दोनों हैरान हैं।

Mp news: 20 दिन पहले हुई थी सगाई

जानकारी के मुताबिक, हनीसिंह की करीब 20 दिन पहले ही सगाई हुई थी। ऐसे में अचानक उसकी मौत की खबर मिलने से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है।

परिजनों को दी गई सूचना

Mp news: खंडवा पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया है। वहीं रीवा पुलिस और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आखिर कांस्टेबल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

ये भी पढ़े: तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस, बहुमत नहीं जुटा पाए TVK प्रमुख