Home » पश्चिम बंगाल » Nadia: जनसभा में हुई सोने की चोरी का खुलासा! पुलिस ने बरामद किए गहने, महिला गिरफ्तार

Nadia: जनसभा में हुई सोने की चोरी का खुलासा! पुलिस ने बरामद किए गहने, महिला गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से चोरी

Nadia Theft: नदिया में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा के दौरान महिलाओं के सोने के गहनों की चोरी हो गई थी। इन गहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है।

Nadia Theft: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से चोरी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से चोरी

 

Nadia Theft: सोने के गहने बरामद, आरोपी महिला गिरफ्तार

11 तारीख को कृष्णनगर में यह घटना तब हुई जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा चल रही थी। इस सभा में भीमपुर थाना इलाके की कुछ महिलाएं मौजूद थीं। सभा में भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए चोर ने महिलाओं के गहनों की चोरी कर ली। इस पूरे मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसके बाद चार दिनों के भीतर कृष्णनगर कोतवाली थाना की पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया और चोरी किए गए गहनों को बरामद कर लिया।

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से चोरी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जनसभा से चोरी

झारखंड निवासी महिला पर मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, जिस महिला को पकड़ा गया वह झारखंड की रहने वाली है और तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का सोना मिला। इस घटना के बाद जिले में सत्तारूढ़ दल को भी सवालों का सामना करना पड़ा। अब पुलिस की तेज कार्रवाई से मामला स्पष्ट हो गया है। लेकिन पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस चोरी में कोई और भी शामिल तो नहीं है।

ये भी खबरें पढ़े… पंजाब में पंचायत चुनावों की वोटिंग शुरू, ग्रामीण सत्ता का फैसला आज