Home » राजनीति » शशि थरूर को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस हमलावर तो भाजपा ढाल बनी

शशि थरूर को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस हमलावर तो भाजपा ढाल बनी

New Delhi: शशि थरूर को लेकर छिड़ा सियासी घमासान, कांग्रेस हमलावर तो भाजपा ढाल बनी
New Delhi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर अक्सर अपनी बेबाक बयानबाजी के कारण चर्चाओं में रहते हैं। इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति की सराहना कर अपनी ही पार्टी के नेताओं का गुस्सा भड़का दिया है। कांग्रेस के बड़े से लेकर छोटे स्तर के नेता उन्हें जमकर कोस रहे हैं। उन पर तीखे तंज कसे जा रहे हैं।दिलचस्प यह है कि जहां कांग्रेसी उनके खिलाफ हमलावर हैं, वहीं भाजपा नेता उनके समर्थन में उतर चुके हैं। इससे एक तरह का सियासी घमासान छिड़ गया है। 

सियासी संग्राम की वजह

दरअसल, शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में जी-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा मजबूती के साथ रखा है।इसके अलावा थरूर ने हाल में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में राज्य के हालात और सामान्य स्थिति होने की बात कही, तो कांग्रेस नेताओं को उनकी बात तीर की भाँति चुभ गई।
 
New Delhi: कांग्रेस में जबर्दस्त उबाल

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शशि थरूर पर तीखा तंज किया है। उन्होंने कहा, लगता है कि थरूर की प्रधानमंत्री मोदी के प्रति प्रशंसा अब इस कदर बढ़ गई है कि वे ऐसी बातें भी सुन लेते हैं, जो मोदी ने कही ही नहीं। थरूर ने पीएम मोदी की ऐसी सख्त कूटनीति और बयान सुन लिये जो आधिकारिक रिकॉर्ड में कहीं दर्ज ही नहीं हैं। खेड़ा ने चुटकी ली कि शायद बाकी लोग सामान्य इंसानों की तरह ही सुन और समझ पाते हैं। राज्यों से भी कांग्रेस नेता थरूर पर हमले कर रहे हैं। लखनऊ से कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने सांसद शशि थरूर पर निशाना साधा है। राजपूत ने कहा कि अगर शशि थरूर को पहलगाम की आतंकी घटना दिखाई नहीं दी, तो उन्हें कोई अंतरराष्ट्रीय दृष्टि भ्रम हो गया है। घाटी में स्थिति सामान्य होने की दिशा में उत्साहजनक प्रगति का दावा करने पर सांसद थरूर को अपनी पार्टी के नेताओं की तीखी आलोचना झेलनी पड़ रही है।

New Delhi: सच बोलने कीमत चुका रहे हैं थरूर-भाजपा

एक ओर शशि थरूर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा नेता उनके समर्थन में उतर चुके हैं। भाजपा नेताओं का आरोप हैै कि कांग्रेस में सच बोलने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ती है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि सांसद शशि थरूर का बयान कांग्रेस आलाकमान के रुख से एकदम विपरीत है। सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की कूटनीति की खुली प्रशंसा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी नीतियों का पर्दाफाश कर दिया है, इसीलिए कांग्रेसी थरूर पर हमले कर रहे हैं। 

New Delhi: सच को दबाने का आरोप

भाजपा नेताओं का कहना है कि जब भी राष्ट्र हित और कूटनीति की बात आती है, तो पीएम मोदी सर्वोपरि होते हैं। शशि थरूर जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी प्रधानमंत्री के कार्यों और दृष्टिकोण की सराहना कर रहे हैं, लेकिन  कांग्रेस पार्टी अपने वरिष्ठ और पढ़े-लिखे नेता पर निशाना साधने की संकीर्ण मानसिकता अपना रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस राष्ट्रीय उपलब्धियों की सराहना करने के बजाय सिर्फ राजनीतिक विरोध के चलते अपने नेताओं को प्रताड़ित कर सच को दबाना चाह रही है।