Niger Airport Attack: नाइजर की राजधानी नियामी स्थित डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह सशस्त्र आतंकियों ने हमला कर दिया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, हमले में 11 सैनिक और 2 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में 22 हमलावर मारे गए। इसके अलावा करीब 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
Niger Airport Attack: टैक्सी से पहुंचे हमलावर, सुरक्षा चौकी को बनाया निशाना-
रक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय टेलीविजन पर जारी बयान में बताया गया कि हमला स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे हुआ। हमलावर टैक्सी के जरिए एयरपोर्ट की सुरक्षा चौकी के पास पहुंचे और अचानक हमला शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों और हमलावरों के बीच कई घंटों तक भारी गोलीबारी हुई।
Niger Airport Attack: सेना के अभियान के बाद हालात हुए सामान्य-
हमले के बाद सेना ने बड़े पैमाने पर सर्च और काउंटर ऑपरेशन चलाया। दोपहर तक पूरे इलाके को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक एयरपोर्ट पर हवाई यातायात सामान्य रूप से जारी है। इस घटना में चार लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।
पांच महीने पहले भी हुआ था बड़ा आतंकी हमला-
यह हमला जनवरी 2026 में हुए बड़े हमले के करीब पांच महीने बाद हुआ है। उस समय इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक आतंकी संगठन ने एयरपोर्ट कॉम्प्लेक्स को निशाना बनाया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।
रणनीतिक और सैन्य दृष्टि से बेहद अहम है एयरपोर्ट-
नियामी का डियोरी हमानी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नाइजर का एक महत्वपूर्ण सैन्य केंद्र माना जाता है। यहां जी5 साहेल काउंटर-टेररिज्म फोर्स, रूसी सैनिकों और ड्रोन यूनिट की तैनाती है। इसके अलावा एयरपोर्ट परिसर में यूरेनियम का स्टॉक भी रखा जाता है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ जाती है।
सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाल में उठाए गए थे कदम-
हाल ही में नाइजर सरकार ने एयरपोर्ट के आसपास मौजूद अवैध बस्तियों को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी। अधिकारियों का मानना था कि इन बस्तियों के जरिए आतंकवादी घुसपैठ कर सकते हैं। सुरक्षा मजबूत करने के लिए एयरपोर्ट की परिधि दीवार का विस्तार किया गया था और 350 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे।
Written by – ADARSH KATHANE
यह भी पढ़े- राबड़ी आवास विवाद: प्रभुनाथ यादव बोले- 39 नंबर बंगला भूतहा, वहां नहीं जाएंगे








