OnePlus N6: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी की नई N सीरीज का यह पहला स्मार्टफोन 25 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में उतारा गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 8000mAh की दमदार बैटरी है, जिसे कंपनी ने अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बताया है। दावा है कि फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 3 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
वनप्लस N6 में 8000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी के अनुसार, फोन 47 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाता है। सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में करीब 2 घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है। फोन में नाइट चार्जिंग मोड, बायपास चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बायपास चार्जिंग की मदद से गेमिंग के दौरान बैटरी पर दबाव कम पड़ता है और फोन कम गर्म होता है।
OnePlus N6: मजबूत डिजाइन और 120Hz डिस्प्ले
वनप्लस N6 फ्रेश मिंट और मिडनाइट ग्रीन रंगों में लॉन्च किया गया है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ आता है और इसे IP65 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। फोन में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है।
मीडियाटेक प्रोसेसर, 50MP कैमरा
स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर दिया गया है। यह 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही कई AI फीचर्स और एंड्रॉइड 16 आधारित OxygenOS 16 का सपोर्ट मिलता है।
OnePlus N6: कीमत और बिक्री
OnePlus N6 के 4GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये, जबकि 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। फोन की पहली बिक्री 4 जुलाई दोपहर 12 बजे से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट,अमेज़न और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
ये भी पढ़े… ऑनलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए गुजरात पुलिस का बड़ा कदम, महिलाओं और बच्चों के लिए शुरू किया विशेष अभियान








