Home » राष्ट्रीय » ‘भारत के संयम को कमजोरी न समझें’, ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का सख्त संदेश

‘भारत के संयम को कमजोरी न समझें’, ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का सख्त संदेश

Operation Sindoor:

Operation Sindoor: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने भारत की सुरक्षा नीति को लेकर सख्त रुख साफ किया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया भारत की उदारता और संयम को उसकी कमजोरी समझने की भूल न करे। देश की संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत बड़े जोखिम उठाने और कड़े फैसले लेने में सक्षम है। डोभाल ने ये बातें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बनी एक खास डॉक्यूमेंट्री सीरीज में कहीं। यह पहली बार है जब NSA अजीत डोभाल ने इस सैन्य अभियान पर खुलकर बात की है। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत द्वारा लिए गए रणनीतिक फैसलों और अभियान की रणनीति से जुड़े कई अहम पहलुओं पर जानकारी दी।

Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से दिया कड़ा संदेश-

अजीत डोभाल के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लक्ष्य पहले से तय थे। अभियान का मुख्य उद्देश्य पहलगाम आतंकी हमले के पीछे मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था। उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि देश पर होने वाले किसी भी आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। भारत जरूरत पड़ने पर परिणामों की परवाह किए बिना बड़े और कड़े फैसले लेने की क्षमता रखता है।

Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद शुरू हुआ अभियान-

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था। भारतीय सेना की कार्रवाई में सीमा पार मौजूद कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके बाद दोनों देशों के बीच करीब 88 घंटे तक जवाबी कार्रवाई और तनाव का दौर चला। अंततः 10 मई को पाकिस्तान की ओर से संघर्ष विराम का प्रस्ताव आने के बाद भारत ने इस पर सहमति जताई।

शनिवार रात प्रसारित होगी डॉक्यूमेंट्री-

‘ऑपरेशन सिंदूर’ और इसके पीछे की रणनीति से जुड़े अनुभवों पर तैयार की गई यह खास डॉक्यूमेंट्री शनिवार रात 9 बजे डिस्कवरी चैनल और डिस्कवरी+ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगी। डॉक्यूमेंट्री में अजीत डोभाल के अलावा ऑपरेशन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण अधिकारियों के अनुभव और अभियान से जुड़े अहम पहलुओं को भी दिखाया जाएगा

यह भी पढ़े- 79वां या 80वां? इस साल कौन सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत? जानिए क्या है सही जवाब?