Breaking News
Home » अंतर्राष्ट्रीय » Oracle में बड़ी छंटनी: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारत के 12 हजार प्रभावित

Oracle में बड़ी छंटनी: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारत के 12 हजार प्रभावित

Oracle Layoffs 2026:

Oracle Layoffs 2026: अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल ने अचानक बड़े पैमाने पर छंटनी का फैसला लेते हुए हजारों कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने करीब 30 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सबसे ज्यादा असर भारत पर पड़ा है, जहां करीब 12 हजार कर्मचारी इस छंटनी की चपेट में आए हैं।

कर्मचारियों को मंगलवार सुबह 6 बजे ईमेल के जरिए टर्मिनेशन लेटर भेजे गए, जिसमें उसी दिन को उनका आखिरी कार्य दिवस बताया गया। इसके कुछ ही मिनटों बाद उनका सिस्टम एक्सेस भी बंद कर दिया गया।

कंपनी का आधिकारिक संदेश

ओरेकल ने अपने मेल में कहा कि संगठनात्मक बदलाव और वर्तमान जरूरतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। कंपनी ने कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज देने की बात भी कही है।

Oracle Layoffs 2026: AI बना छंटनी की बड़ी वजह

रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में बड़े निवेश कर रही है। कई वरिष्ठ कर्मचारियों का कहना है कि AI टूल्स के इस्तेमाल से अब कम कर्मचारियों में ज्यादा काम किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जरूरत घट गई है।

Oracle Layoffs 2026: ‘इनविजिबल लेऑफ’ का ट्रेंड

विशेषज्ञ इस तरह की छंटनी को ‘इनविजिबल लेऑफ’ बता रहे हैं, जिसमें कंपनियां बिना बड़ी घोषणा के धीरे-धीरे कर्मचारियों की संख्या कम करती हैं। पिछले कुछ महीनों में Amazon, Meta और Dell Technologies जैसी कंपनियों में भी बड़े स्तर पर छंटनी हो चुकी है।

कर्मचारियों के आरोप भी सामने आए

कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि लंबे कार्य घंटे और कार्य परिस्थितियों का विरोध करने पर भी उन्हें नौकरी से निकाला गया। हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

क्या है Oracle कंपनी ?

ओरेकल एक प्रमुख अमेरिकी टेक कंपनी है, जिसकी स्थापना 1977 में Larry Ellison ने की थी। यह कंपनी डेटा मैनेजमेंट और क्लाउड सर्विसेस के क्षेत्र में काम करती है और दुनिया भर की बड़ी कंपनियां, बैंक और सरकारी संस्थाएं इसकी सेवाओं का उपयोग करती हैं।

यह भी पढे़ : होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत: 94 हजार टन LPG लेकर 2 जहाज सुरक्षित पहुंचे