PM Kisan Yojana : इस बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को बेसब्री से इंतजार है। इस किस्त को 20 जून 2026 को जारी किया जाएगा। माना ये भी जा रहा है कि हर बार की तरह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही 23वीं किस्त को जारी कर सकते हैं, लेकिन सवाल ये है कि वे किस्त कहां से जारी करेंगे? क्या 23वीं किस्त को पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे?आईए इसके बारे में जानते हैं।

PM Kisan Yojana
23वीं किस्त से पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी हुई थी। 13 मार्च 2026 को इस किस्त को जारी किया गया था। लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की किस्त का लाभ मिला था। इस किस्त को भी पहले जारी हो चुकी किस्तों की तरह ही खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही जारी किया गया था। 22वीं किस्त गुवाहाटी से जारी की गई थी। यहां पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया था।
Only 3 Days Left!
The 23rd instalment of the PM-KISAN Scheme will be released on 20 June 2026, bringing timely financial support directly to farmers’ bank accounts.
Supporting farmers, Strengthening agriculture and Building a self-reliant India. #AgriGOI#PMKISAN… pic.twitter.com/Ym5nBxnIrE— Agriculture INDIA (@AgriGoI) June 16, 2026
WB से जारी होगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पश्चिम बंगाल से ही जारी होगी इसकी जानकारी कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल में हुगली के तारकेश्वर से 23वीं किस्त जारी करेंगे। पीएम मोदी दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं जहां यह पहली बार होगा कि इस योजना का कार्यक्रम बंगाल में हो रहा है। 23वीं किस्त के मुताबिक, पीएम लाभार्थियों के बैंक खातों में 2- 2 हज़ार रुपये हस्तांतरित करेंगे।
Read More : Shivsena Foundation Day से पहले उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 7 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की चर्चा तेज
Written By : Anushka








