PUCC New Rules: BS-6 गाड़ी के मालिकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। जिन मालिकों की गाड़ियाँ 6 साल से कम पुरानी हैं, उनके PUCC 3 साल के लिए वैध हो सकते हैं। सरकार इसकी वैधता पर गहन विचार कर रही है। इस कदम से चालकों को राहत मिलेगी और हर साल अपने पेपर्स रिन्यू कराने से आज़ादी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार नया सेट तैयार करने पर गहन विचार कर रही है।
PUCC New Rules: पुराने वाहनों के लिए क्या है नियम-
पुराने वाहन चालकों के लिए नियम थोड़े अलग हैं। जो BS-6 गाड़ियाँ 6 से 10 साल पुरानी हैं, उन्हें हर साल PUCC कराने की ज़रूरत पड़ती रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 साल से पुराने वाहनों को हर 6 महीने में इसे रिन्यू कराना होगा।
PUCC New Rules: क्यों उठाया यह सख्त कदम-
सरकार के मुताबिक पुराने BS-6 मॉडल वाली गाड़ियों से एमिशन नॉर्म्स वाले वाहनों की तुलना में ज़्यादा प्रदूषण निकलता है, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक है। पुराने BS-6 वाहनों के निकलते प्रदूषण से आम जनता को कई प्रकार की बीमारियाँ भी हो सकती हैं। इस वजह से सरकार ने यह कदम उठाया है।
नियम और कैटेगरी-
यह नियम सिर्फ BS-6 प्राइवेट गाड़ियों पर ही लागू होंगे। वहीं 6 साल तक की पुरानी BS-6 कमर्शियल गाड़ियों के लिए PUCC की वैधता 2 साल तक की होगी।
जाँच प्रक्रिया-
इस कदम का उद्देश्य BS-VI वाहनों के स्वच्छ उत्सर्जन स्तर को सुनिश्चित करना और पुराने, अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के उपयोग को कम करना है। साथ ही, रीडिंग में हेरफेर रोकने के लिए जाँच प्रक्रिया को और सख्त बनाने पर भी विचार किया जा रहा है।
नई ईवी नीति-
यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब सरकार प्रदूषण कम करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने की तैयारी कर रही है। इस नीति में इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को प्रोत्साहन देने के साथ नई गाड़ियों की खरीद पर स्क्रैपेज बोनस का भी प्रावधान होगा, ताकि पुरानी प्रदूषणकारी गाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा सके।
यह भी पढ़े- पासपोर्ट सेवा दिवस पर बड़ी उपलब्धि, पासपोर्ट बनवाना हुआ पहले से तेज और आसान








