Breaking News
Home » स्वास्थ्य » राजस्थान में रेड बुल-स्टिंग समेत 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर रोक, बिक्री और प्रचार पर बैन

राजस्थान में रेड बुल-स्टिंग समेत 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर रोक, बिक्री और प्रचार पर बैन

Rajasthan Energy Drink Ban:

Rajasthan Energy Drink Ban: राजस्थान सरकार ने रेड बुल, स्टिंग समेत आठ प्रमुख एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री, भंडारण और प्रचार पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी लागू होगा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्यभर में अभियान चलाकर पांच लाख से अधिक एनर्जी ड्रिंक के कैन जब्त किए हैं।

Rajasthan Energy Drink Ban: भ्रामक दावों पर हुई कार्रवाई-

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय के अनुसार, कई कंपनियां अपने उत्पादों पर “एनर्जी ड्रिंक”, “शरीर और मन को स्फूर्ति प्रदान करता है” जैसे दावे कर रही थीं। जांच में इन दावों को भ्रामक पाया गया, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

Rajasthan Energy Drink Ban: एफएसएसएआई के नियमों का हवाला-

विभाग का कहना है कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के नियमों के तहत बिना वैज्ञानिक प्रमाण के ऐसे दावे भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आते हैं।

स्वास्थ्य के लिए क्यों मानी जा रही हैं खतरनाक-

विशेषज्ञों के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक्स में कैफीन, अधिक मात्रा में शुगर, टॉरिन और विटामिन-बी जैसे तत्व होते हैं। ये कुछ समय के लिए शरीर को चुस्ती का एहसास कराते हैं, लेकिन लंबे समय तक सेवन स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए ज्यादा खतरा-

खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि इन ड्रिंक्स में मौजूद अधिक कैफीन और शुगर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए नुकसानदायक हो सकती है।

इन 8 ब्रांड्स पर लगी रोक-

राज्य सरकार ने रेड बुल, स्टिंग, हेल एनर्जी, कैंपा एनर्जी, मॉन्स्टर एनर्जी, आफ्टर शॉक, ट्रॉपिकाना और एड्रेनालिन रश की बिक्री, भंडारण और प्रचार पर प्रतिबंध लगा दिया है

यह भी पढ़े- नए एयर फोर्स वन की सुरक्षा रिपोर्ट पर बवाल, ट्रंप प्रशासन ने न्यूयॉर्क टाइम्स के पत्रकारों को किया तलब