Rajasthan Royals Deal: राजस्थान रॉयल्स को लेकर एक बड़ी डील सामने आई है। स्टील उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल के बेटे आदित्य मित्तल ने अदार पूनावाला के साथ मिलकर टीम को खरीद लिया है।
15,660 करोड़ में फाइनल हुई डील
करीब 15,660 करोड़ रुपए की इस डील में राजस्थान रॉयल्स के साथ-साथ साउथ अफ्रीका की पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग की बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं। यह IPL इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील्स में से एक मानी जा रही है।
Rajasthan Royals Deal: मित्तल फैमिली के पास 75% हिस्सेदारी
डील के बाद मित्तल परिवार के पास 75 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि अदार पूनावाला की 18 फीसदी हिस्सेदारी रहेगी। शेष 7 फीसदी हिस्सेदारी पुराने निवेशकों और मनोज बडाले के पास बनी रहेगी।
Rajasthan Royals Deal: BCCI की मंजूरी बाकी
इस सौदे को अभी BCCI, कॉम्पिटिशन कमीशन और IPL गवर्निंग काउंसिल की मंजूरी मिलना बाकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सितंबर 2026 तक यह प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
बोर्ड में शामिल होंगे बड़े नाम
नई मालिकाना संरचना में लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिशा मित्तल भाटिया, अदार पूनावाला और मनोज बडाले शामिल होंगे। लक्ष्मी मित्तल ने कहा कि राजस्थान से उनका गहरा जुड़ाव है और क्रिकेट उनके दिल के करीब है।
पिछली डील फेल होने के बाद नई एंट्री
इससे पहले काल सोमानी के कंसोर्टियम द्वारा करीब 15,289 करोड़ की डील फाइनल होने की खबर थी, लेकिन फंड की कमी के कारण वह सौदा पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद मित्तल परिवार और पूनावाला ने मिलकर यह बड़ी डील पूरी की।
यह भी पढे़ : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG से भरा MT सर्व शक्ति सुरक्षित होर्मुज पार








