Home » उत्तर प्रदेश » सीमा हैदर प्रेग्नेंट: भारत में खुशियों का धमाका, नया मेहमान जल्द आएगा

सीमा हैदर प्रेग्नेंट: भारत में खुशियों का धमाका, नया मेहमान जल्द आएगा

छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर

Seema Haider: पाकिस्तान को और अपने परिवार को छोड़ कर सचिन के प्यार में भारत आईं सीमा हैदर एक बार फिर अपने प्रेगनेंसी से चलते खबरों में है। सीमा हैदर छठवीं बार मां बनने जा रही हैं।

Seema Haider: छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर
छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर

Seema Haider: पति सचिन के साथ यूट्यूब वीडियो में शेयर की खुशखबरी

Seema Haider: बता दें, सीमा हैदर यूट्यूब पर विडियोज बनाती है और अपने वीडियो के माध्यम से उन्होंने यह खुशखबरी साझा की है। दोनों ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक 11 मिनट का वीडियो डाला है जिसमें दोनों ने नए मेहमान के आने की जानकारी दी है। इस वीडियो में दोनों के बीच हंसी मजाक व नोंक-झोंक देखने को मिली। उन्होंने बताया कि सीमा का गर्भकाल अब सातवें महीने में है और फरवरी में दोनों अपने छठे बच्चे का स्वागत करेंगे।

Seema Haider: छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर
छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर

परिवार की संख्या और बच्चों की जानकारी

Seema Haider: इससे पूर्व सीमा ने एक बच्ची को 18 मार्च 2025 को जन्म दिया था। सचिन संग सीमा का यह दूसरा बच्चा हैं। वही, पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से सीमा को कुल 4 बच्चे हैं। अवैध तरीके से मई 2023 में सीमा हैदर अवैध अपने 4 बच्चों के साथ भारत आई थी। उन्होंने खुद यह बताया कि वे नेपाल के रास्ते भारत पहुंची थीं। जिसके बाद 2 साल से वे सचिन संग नोएडा के रबूपुरा रह रही है। जब सीमा भारत पहुंची तो शुरूआत में सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा को हिरासत में लेकर जांच की थी। हालांकि, बाद में छोड़ दिया था।

छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर
छठवीं बार मां बनने वाली हैं सीमा हैदर

सीमा और सचिन PUBG खेलते हुए एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और नेपाल में दोनों ने शादी की थी। यह कपल तभी से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और अब सीमा हैदर एक बार फिर प्रेगनेंसी की खबर सामने आने के बाद से फिर सुर्खियों में है।

ये भी खबरें पढ़े… Goa Nightclub Tragedy: अर्पोरा क्लब में भीषण आग, 23 की मौत; PM मोदी ने मुआवजा घोषित किया