Home » उत्तर प्रदेश » शंकराचार्य का बड़ा बयान: योगी को पीएम बनाने का ऑफर, गाय को राज्य माता बनाने की मांग

शंकराचार्य का बड़ा बयान: योगी को पीएम बनाने का ऑफर, गाय को राज्य माता बनाने की मांग

योगी को पीएम बनाने का ऑफर

Shankaracharya Offer: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन देने की पेशकश की है। उन्होंने शनिवार के दिन मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि योगी खुद को सच्चा हिंदू साबित करना चाहते हैं, तो उन्हें गाय को हमारी राज्य माता घोषित करना होगा और गोमांस पर पूरी तरह से राज्य में रोक लगानी होगी। इसके लिए उन्होंने योगी को 40 दिनों का समय भी दिया है।

गाय को राज्य माता बनाना जरूरी

इसी के साथ मीडिया से अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने साफ़ शब्दों में कहा कि अगर सीएम योगी यह दोनों फैसले लेते है हैं, तो वे खुद उनका नाम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे बढ़ाएंगे। यही नहीं उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर तय समय के भीतर-भीतर यह निर्णय नहीं लिए गए, तो संत समाज योगी को उनके पद से निरस्त करने पर विचार करेगा।

Shankaracharya Offer: योगी को पीएम बनाने का ऑफर
योगी को पीएम बनाने का ऑफर

Shankaracharya Offer: 39 दिनों की समय सीमा

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य के अनुसार, मुख्यमंत्री के पास अब सिर्फ 39 दिन का समय ही बाकी हैं, जिनमें उन्हें गाय को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश से गोमांस के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का फैसला करना होगा। उन्होंने कहा कि यदि ये मांगें पूरी नहीं हुई, तो उन्हें ‘नकली हिंदू’ के रूप में घोषित किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।