Home » Breaking News » वो सुनते हैं जो PM नहीं कहते’— मोदी की तारीफ पर भड़की कांग्रेस, शशि थरूर ने दिया करारा जवाब

वो सुनते हैं जो PM नहीं कहते’— मोदी की तारीफ पर भड़की कांग्रेस, शशि थरूर ने दिया करारा जवाब

Shashi Tharoor News: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपनी ही पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। जी-7 सम्मेलन के दौरान भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रुख का समर्थन करने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उन पर तंज कसा, जिसका थरूर ने भी पलटवार करते हुए जवाब दिया।

पवन खेड़ा ने साधा निशाना

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि शशि थरूर शायद प्रधानमंत्री मोदी की ऐसी बातें भी सुन लेते हैं जो उन्होंने कभी कही ही नहीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी के कथित बयान आधिकारिक रिकॉर्ड में कहीं दर्ज नहीं हैं, लेकिन थरूर उन्हें सुन और समझ लेते हैं।

Shashi Tharoor News: थरूर बोले- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर दिया बयान

खेड़ा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने कोई तथ्य नहीं तोड़ा-मरोड़ा। उनका बयान मीडिया रिपोर्टों पर आधारित था और वह आज भी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि अपने सार्वजनिक जीवन में उन पर कभी तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप नहीं लगा।

नाविकों की सुरक्षा को राजनीति बनाने पर जताई नाराजगी

थरूर ने कहा कि भारतीय नागरिक नाविकों की सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दे को राजनीतिक विवाद बनाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि युद्ध के दौरान व्यापारिक जहाजों पर काम करने वाले नागरिक सैनिक नहीं होते और उन्हें किसी भी सैन्य कार्रवाई का निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

Shashi Tharoor News: क्या कहा था थरूर ने?

थरूर ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने स्पष्ट रूप से कहा कि युद्ध के दौरान नागरिक नाविकों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए और भारत ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष मजबूती से रखा।

भाजपा ने भी साधा कांग्रेस पर निशाना

विवाद के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी की विदेश नीति और कूटनीति की सराहना कर राहुल गांधी की राजनीति को बेनकाब कर दिया है। भाजपा का दावा है कि राष्ट्रीय हितों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व वैश्विक स्तर पर प्रभावी साबित हुआ है।

Shashi Tharoor News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े मतभेद

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से शशि थरूर और कांग्रेस नेतृत्व के बीच दूरी बढ़ने की चर्चा रही है। केंद्र सरकार द्वारा विदेशों में भारत का पक्ष रखने के लिए बनाए गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भी थरूर को सौंपा गया था, जिसके बाद पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आए।

ये भी पढ़े… जरदारी के मस्जिद वाले बयान पर भारत का करारा जवाब, कहा- पहले अपना रिकॉर्ड देखें