Home » स्पोर्ट्स » श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड में फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड में फिफ्टी जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने, विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer Record: भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने सूर्यकुमार यादव की जगह टीम की कमान संभाली, लेकिन आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में अय्यर का बल्ला भी शांत रहा, जिसके कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अय्यर ने शानदार वापसी की। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मैच में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। हालांकि बारिश की वजह से मुकाबला पूरा नहीं हो सका, लेकिन भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

इस शानदार पारी के साथ श्रेयस अय्यर टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की धरती पर भारतीय कप्तान के रूप में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

Shreyas Iyer Record: श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर

कोहली का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

श्रेयस अय्यर अब इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने साल 2018 में कार्डिफ में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में कप्तान के रूप में 47 रन बनाए थे।

चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मैच में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने केवल 6 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पारी को संभाला और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 1 छक्का लगाया और भारत के स्कोर को 189 रन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Shreyas Iyer Record: इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 5000 रन

इंग्लैंड के खिलाफ इस यादगार पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) को मिलाकर अपने 5000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए।इस मैच से पहले उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 37 रनों की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया।अब तक श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर 147 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.61 की औसत से 5031 रन बनाए हैं। उनके नाम अब 6 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें…12 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मानसून की एंट्री