Home » स्पोर्ट्स » टीम इंडिया की जीत पर कुछ इस तरह से धोनी, सचिन, विराट ने बांधे तारीफों के पुल

टीम इंडिया की जीत पर कुछ इस तरह से धोनी, सचिन, विराट ने बांधे तारीफों के पुल

 T20 World Cup Victory:

 T20 World Cup Victory: भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन साल में तीसरा ICC टाइटल भी हासिल कर लिया। ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल रहा और क्रिकेट जगत के कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी।

धोनी ने 21 महीने बाद किया पोस्ट

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 21 महीने बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर टीम इंडिया को बधाई दी। उन्होंने चैंपियन टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “अहमदाबाद में इतिहास रचा गया। टीम इंडिया, सपोर्ट स्टाफ और फैंस को बधाई। कोच गौतम गंभीर, आपके चेहरे पर मुस्कुराहट अच्छी लगती है। मैच की इंटेंसिटी और आपकी स्माइल एक किलर कॉम्बिनेशन है। बुमराह के बारे में कुछ न लिखूं तो ही अच्छा है चैंपियन बॉलर।”

 T20 World Cup Victory: सचिन तेंदुलकर मैच के दौरान रहे एक्टिव

क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर पूरे मैच के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सक्रिय नजर आए। उन्होंने संजू सैमसन, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। मैच के बाद सचिन ने लिखा, “भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। अहमदाबाद में स्लोअर गेंदें और वैरिएशन ही कारगर रहे। लगातार दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप जीतना खास अहसास है। टीम इंडिया इस जीत की हकदार थी।”

 T20 World Cup Victory: विराट कोहली बोले- अद्भुत जीत

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। उन्होंने लिखा, “चैंपियंस। अहमदाबाद में टीम इंडिया की अद्भुत जीत। पूरे टूर्नामेंट में हमारा कोई मुकाबला नहीं रहा। मुश्किल परिस्थितियों में भी टीम ने अटैकिंग क्रिकेट खेला।”

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत दृढ़ संकल्प, संयम और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और सही दिशा में प्रयास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

दिग्गज खिलाड़ियों ने भी की तारीफ

पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने संजू सैमसन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ की, जबकि जसप्रीत बुमराह को मैच का सबसे अहम गेंदबाज बताया। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी भारत की क्रिकेट प्रणाली और मेरिट आधारित चयन की सराहना की। टी-20 वर्ल्ड कप के इस ऐतिहासिक फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी जीती और एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपनी ताकत साबित कर दी।

यह भी पढे़ : पाकिस्तान ने सऊदी अरब से मांगी बड़ी वित्तीय मदद, 8 अहम प्रस्ताव सौंपे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments