पाकिस्तान से लौट रहे अफगान शरणार्थियों से भरा ट्रक पलटा, 18 की मौत

अफगानिस्तान से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पाकिस्तान से वापस लौट रहे अफगान शरणार्थियों को ले जा रहा एक ट्रक पूर्वी अफगानिस्तान में पलट गया। दरअसल, पाकिस्तान ने वर्ष 2023 में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इसके बाद बड़ी संख्या में अफगान नागरिकों को या तो निर्वासित किया गया या फिर देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अफगानिस्तान में भूकंप, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस हुए तेज झटके

शुक्रवार को आए भूकंप के झटकों ने उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को डरा दिया। अभी तक कहीं से भी किसी बड़े नुकसान या हताहत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Afghanistan का पाकिस्तान पर जवाबी हमला, इन सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Afghanistan

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उसकी वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट क्षेत्र में हवाई हमला किया, जो पाकिस्तान द्वारा एक रात पहले किए गए एयरस्ट्राइक का जवाब था। अफगान अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान ने काबुल और कंधार के कुछ इलाकों को निशाना बनाया था, जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत और कई लोग घायल हुए हैं।

तालिबान प्रशासन का आरोप है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने नागरिक ढांचे और एक निजी एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया। हालांकि पाकिस्तान ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उसकी कार्रवाई का लक्ष्य तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकाने थे। लगातार बढ़ते हमलों के कारण सीमा क्षेत्रों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं और बड़ी संख्या में लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं।