बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान बने संसदीय नेता, प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे

तारिक रहमान: बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने तारिक रहमान को पार्टी नेता और प्रधानमंत्री चुना। उन्होंने दो सीटों पर जीत हासिल की और ढाका-17 से सांसद बने। शपथ ग्रहण में उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद रहीं।

बांग्लादेश चुनाव 2026 : पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान का दावा, बीएनपी बांग्लादेश चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ की ओर बढ़ रही

बांग्लादेश चुनाव 2026

बांग्लादेश के 13वें संसदीय चुनाव में बीएनपी ने आधे से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई। चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा और धांधली की घटनाएं भी सामने आईं।

Khaleda Zia: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 80 वर्ष की उम्र में निधन

खालिदा जिया का निधन

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की चेयरपर्सन बेगम खालिदा जिया का मंगलवार सुबह ढाका में निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहीं खालिदा जिया के निधन को देश की राजनीति में एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है। उनके नेतृत्व और योगदान को राजनीतिक दलों व समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

खालिदा जिया के बेटे का 17 साल बाद बांग्लादेश आगमन, BNP कार्यकर्ताओं का स्वागत

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान

तारिक रहमान 17 साल बाद बांग्लादेश लौटे हैं और BNP के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पार्टी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। शेख हसीना की अवामी लीग पर प्रतिबंध के बाद BNP चुनावों की सबसे बड़ी दावेदार बन गई है। 2026 के आम चुनाव में Tariq Rahman को अगले प्रधानमंत्री बनने का सबसे संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है।

बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, तारिक रहमान की 17 साल बाद वापसी से बढ़ी सियासी हलचल

बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों से एक बार फिर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। देश के कई प्रमुख इलाकों में हिंसा, आगजनी और हमलों की घटनाएं सामने आ रही हैं। बांग्लादेश में अगला आम चुनाव 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। अगस्त 2024 में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था।