TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, माइनॉरिटी सेल प्रमुख ने दिया इस्तीफा, पार्टी में टूट की अटकलें तेज

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अंदरूनी खींचतान लगातार बढ़ती नजर आ रही है। पार्टी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बागी सांसद ‘नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) के साथ विलय की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं।

क्या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर देने वाले हैं इस्तीफा? UK की राजनीति में बढ़ीं हलचलें

ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही अपने पद से इस्तीफा देने और पद छोड़ने की समय-सीमा का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें सोमवार पर टिकी हुई हैं। अगर कीर स्टार्मर की ओर से कोई बड़ा ऐलान होता है तो यह ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा बदलाव साबित हो सकता है।

6 सांसदों की बगावत से उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका! शिंदे गुट में विलय की तैयारी, सुरक्षा भी बढ़ाई गई

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) के 6 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हस्ताक्षरयुक्त पत्र सौंपकर लोकसभा में अलग गुट के रूप में मान्यता देने की मांग की है। जिन सांसदों की सुरक्षा बढ़ाई गई है उनमें यवतमाल से संजय देशमुख, परभणी से संजय जाधव, मुंबई उत्तर-पूर्व से संजय दीना पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकार, धाराशिव से ओमराजे निंबालकर और शिरडी से भाऊसाहेब वाघचौरे शामिल हैं।

TMC में बड़ी बगावत! 20 सांसद NDA के संपर्क में, ओम बिरला को लिखा पत्र

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायकों के विद्रोह के बाद अब पार्टी के सांसदों ने भी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टीएमसी के लिए यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी के भीतर असंतोष पहले से ही बढ़ा हुआ है। हाल ही में 58 विधायकों ने विपक्ष के नेता पद के लिए ऋतब्रता बनर्जी का समर्थन किया था।

मुर्शिदाबाद में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, 9 में से 8 विधायक ऋतब्रत बनर्जी के साथ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के भीतर जारी सियासी घमासान इस स्तर तक पहुंच गया है कि TMC दो खेमों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। नई राजनीतिक स्थिति में ऋतब्रत बनर्जी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनके नेतृत्व वाले गुट ने जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है।

TMC में बड़ी टूट! 60 विधायक बागी, फिरहाद हकीम ने मेयर पद छोड़ा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही थीं, लेकिन अब यह असंतोष खुलकर बगावत में बदलता दिखाई दे रहा है। लगातार इस्तीफों, बगावत और संगठन के भीतर बढ़ती नाराजगी के बीच तृणमूल कांग्रेस के सामने बड़ा राजनीतिक संकट खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

बंगाल में TMC में बड़ी टूट की अटकलें, 50 से ज्यादा विधायकों के समर्थन का दावा

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आने की चर्चा तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनावी हार के बाद पार्टी के भीतर नेतृत्व और रणनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इसी बीच पूर्व नेता रिजू दत्ता ने दावा किया है कि बड़ी संख्या में विधायक पार्टी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं।

तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। AIADMK के तीन बागी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा स्पीकर प्रभाकर ने मंजूर भी कर लिया है। 2026 के विधानसभा चुनाव में विजय की TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी ने 108 सीटें जीतीं, लेकिन स्पष्ट बहुमत से दूर रह गई।

AIADMK में बगावत! पलानीस्वामी ने 17 जिला सचिवों समेत कई नेताओं को हटाया

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एआईएडीएमके प्रमुख Edappadi K. Palaniswami यानी ईपीएस ने पार्टी के कई बड़े नेताओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसपी वेलुमणि और सीवे षणमुगम समेत 17 जिला सचिवों को उनके पदों से हटा दिया है। एआईएडीएमके के भीतर हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब पार्टी में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है।

तमिलनाडु में विजय की सरकार पर सस्पेंस, बहुमत नहीं जुटा पाए TVK प्रमुख

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों लगातार हलचल देखने को मिल रही है। अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की पार्टी टीवीके (TVK) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि टीवीके प्रमुख विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन राज्यपाल आर.वी. अर्लेकर ने बहुमत साबित न होने का हवाला देते हुए इसे स्वीकार नहीं किया।