मौत से 3 घंटे पहले मां से बात, ऑफिस में पार्टी: दिल्ली में नवविवाहिता की मौत, परिवार बोला- मर्डर है

दिल्ली में नवविवाहिता की मौत, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति की मौत के मामले में नया विवाद सामने आया है। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।