स्वागत कार्यक्रम में टूटा मंच, बाल-बाल बचे भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह

मध्य प्रदेश के देवास जिले में भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि टिकेंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को देवास स्थित भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला था। इसके बाद वे क्षेत्रीय दौरे पर निकले थे।