झंडे पर कब्जे की जंग में बरसे पत्थर, पांढुर्णा के गोटमार मेले में 497 घायल, 4 खिलाड़ियों को गंभीर चोट

गोटमार मेले में पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी

पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान जाम नदी में झंडे पर कब्जे को लेकर पांढुर्णा और सावरगांव पक्ष के बीच पत्थरबाजी हुई। इस दौरान करीब 497 लोग घायल हुए। चार खिलाड़ियों को गंभीर चोटें आईं। घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र और एंबुलेंस तैनात की गईं।