तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सी-फूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 7 महिला कर्मचारियों की मौत

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई स्थित एक निजी सी-फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। प्रशासन ने फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी में वाल्व में खराबी की आशंका जताई जा रही है।