पश्चिम बंगाल: हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था पाइपलाइन में लगी भीषण आग, हादसे में 35 लोग घायल

हल्दिया प्लांट में आग, 35 लोग झुलसे

पश्चिम बंगाल के हल्दिया में पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। हादसे में 35 लोग घायल हुए हैं। कई कर्मचारियों की हालत गंभीर है। दमकल की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और जांच शुरू कर दी गई है।

तिरुवल्लूर सीफूड यूनिट में अमोनिया गैस लीक: 6 मजदूरों की मौत, जांच के लिए ओडिशा टीम चेन्नई पहुंच रही

ओडिशा से जांच टीम चेन्नई रवाना

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक से बड़ा हादसा हुआ। छह मजदूरों की मौत हुई और कई घायल हुए। घटना की जांच के लिए ओडिशा की टीम चेन्नई पहुंच रही है। पुलिस और सरकार ने जांच शुरू कर दी है।

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सी-फूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 7 महिला कर्मचारियों की मौत

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पेरियापालयम के पास मंजांगरानाई स्थित एक निजी सी-फूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। प्रशासन ने फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। शुरुआती जानकारी में वाल्व में खराबी की आशंका जताई जा रही है।

लुधियाना के फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, बाप-बेटे समेत 3 मजदूरों की मौत

पंजाब के लुधियाना से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया-ए स्थित एक फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से बाप-बेटे समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि सीवर सफाई के दौरान जरूरी सुरक्षा उपकरण और नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

चेन्नई के थेनी में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 2 मजदूरों की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु के थेनी जिले के कंबम शहर में शनिवार सुबह एक प्राइवेट पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया। गौरतलब है कि इससे पहले 19 अप्रैल को तमिलनाडु के विरुधुनगर के पास एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 25 मजदूरों की जान चली गई थी। बा

भरूच के झगड़िया GIDC में केमिकल फैक्ट्री में धमाका, भीषण आग से हड़कंप

गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया स्थित GIDC क्षेत्र में ‘मेट्रोपोलिटन एक्सीकेम’ नाम की केमिकल कंपनी में अचानक जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है।

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 9 मजदूरों की मौत

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघनतराई गांव में स्थित वेदांता पावर प्लांट में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

सिलवासा में नाइट्रोजन गोदाम में धमाका, 4 की मौत इलाके में मची अफरा-तफरी

केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा में शनिवार सुबह एक नाइट्रोजन गोदाम में जोरदार विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि नाइट्रोजन गैस सिलेंडर की रिफिलिंग के दौरान अचानक धमाका हुआ।

दक्षिण कोरिया के डेयजॉन फैक्ट्री में भीषण आग, 50 घायल, फायर एजेंसी ने शुरू किया बचाव कार्य

डेयजॉन फैक्ट्री में लगी आग

दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में कारखाने में आग लग गई, जिसमें 50 लोग घायल हुए। 35 की हालत गंभीर बताई गई है। प्रधानमंत्री ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। अधिकारी घटनास्थल पर सक्रिय हैं।

चीन के इनर मंगोलिया में भीषण धमाका, स्टील प्लांट में ब्लास्ट से इलाके में दहशत

चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के पश्चिमी शहर बाओटू में रविवार को एक भीषण धमाका हुआ। यह विस्फोट शहर के एक स्टील प्लांट में हुआ। जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट बाओगांग यूनाइटेड स्टील के प्लेट प्लांट में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। बाओगांग कंपनी बाओटू शहर की प्रमुख स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है।