असम में 1.72 लाख अवैध विदेशी चिन्हित, 31,789 को भेजा गया वापस: विधानसभा में सीएम हिमंत ने बताए आंकड़े

अवैध विदेशियों पर असम सरकार का बड़ा खुलासा

असम सरकार ने विधानसभा में जानकारी दी कि असम समझौते के तहत अब तक 1.72 लाख से अधिक अवैध विदेशियों की पहचान की गई है। इनमें से 31,789 लोगों को वापस भेजा जा चुका है। वहीं, हजारों मामलों की सुनवाई अभी विदेशी न्यायाधिकरणों में लंबित है।

गुजरात में ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ का बड़ा एक्शन, 568 बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में, मददगारों की भी जांच शुरू

गुजरात में अवैध घुसपैठ और गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया गया है। ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ को गुजरात सरकार के उस व्यापक अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत अवैध आव्रजन पर रोक लगाने और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है।