मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को राहत, LPG से भरा MT सर्व शक्ति सुरक्षित होर्मुज पार

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत के लिए जरूरी गैस लेकर आ रहा जहाज MT सर्व शक्ति सुरक्षित रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुका है। पूरे घटनाक्रम पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

रूस से तेल आयात पर भारत का दो टूक रुख, सरकार बोली 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोपरि

भारत सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि देश की ऊर्जा सुरक्षा किसी भी वैश्विक दबाव से ऊपर है। रूस से तेल आयात को लेकर उठे सवालों पर विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि 1.4 अरब भारतीयों की ऊर्जा जरूरतें पूरी करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। MEA प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सम्मान करता है, लेकिन अपनी ऊर्जा नीति किसी बाहरी दबाव के आधार पर तय नहीं करेगा।