ईरान का बड़ा बयान, भारत की भूमिका पर भरोसा; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर खुलकर बोले अराघची

नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत के साथ संबंधों को लेकर अराघची ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट में भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का ईरान स्वागत करेगा।

होर्मुज स्ट्रेट पर तनाव के बीच ईरान का भारत को भरोसा, कहा- ‘घबराने की जरूरत नहीं’

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ईरान ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। अब तक कम से कम 8 भारतीय जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं, जिनमें LPG से लदे बड़े कैरियर भी शामिल हैं।

होर्मुज संकट के बीच भारत के साथ खड़ा ईरान, जहाजों को दे रहा सुरक्षित रास्ता

मुंबई में ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रजा मोसायब मोतलघ ने कहा है कि मौजूदा युद्ध जैसे हालात के बावजूद होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है। मोतलघ ने अमेरिका पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह दुनिया के सामने अपनी सेना को अजेय दिखाने की कोशिश करता है, लेकिन वास्तविकता अलग है।

ईरान में तनाव के बीच फंसे भारतीयों की वतन वापसी, 70 से ज्यादा छात्र और टूरिस्ट सुरक्षित दिल्ली पहुंचे

ईरान में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। रविवार सुबह 70 से ज्यादा भारतीय छात्र और टूरिस्ट सुरक्षित नई दिल्ली पहुंच गए। JKSA ने छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का आभार जताया है।