होर्मुज संकट के बीच ईरान से तेल खरीद सकता है भारत! मूडीज की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) संकट के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हवाई हमलों के बाद शुरू हुआ पश्चिम एशिया संघर्ष अब तीसरे महीने में पहुंच चुका है।

ईरान का बड़ा बयान, भारत की भूमिका पर भरोसा; होर्मुज और परमाणु मुद्दे पर खुलकर बोले अराघची

नई दिल्ली दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है। भारत के साथ संबंधों को लेकर अराघची ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट में भारत की किसी भी रचनात्मक भूमिका का ईरान स्वागत करेगा।

जयशंकर ने G7 बैठक में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से की मुलाकात

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने G7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से अहम मुलाकात की। G7 समूह दुनिया की सात सबसे विकसित अर्थव्यवस्थाओं  कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूके और अमेरिका को एक मंच प्रदान करता है। यूरोपीय संघ भी इस ब्लॉक का सदस्य है।

पश्चिम एशिया में तनाव गहराया, भारतीयों की सुरक्षित वापसी अभियान तेज; हजारों नागरिक लौटे घर

भारतीयों की सुरक्षा पर जारी एडवाइजरी

पश्चिम एशिया में चल रहे तनावपूर्ण हालात के बीच भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राहत और सहायता अभियान लगातार चला रही है।