जम्मू-कश्मीर में सियासी हलचल तेज, क्या खतरे में है उमर अब्दुल्ला सरकार?

जम्मू-कश्मीर की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा 3 जून को नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायकों की बैठक बुलाए जाने के बाद विपक्षी भाजपा लगातार सरकार की स्थिरता पर सवाल उठा रही है। 2024 के विधानसभा चुनाव में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। 90 सदस्यीय विधानसभा में सीटों का आंकड़ा इस प्रकार है: नेशनल कॉन्फ्रेंस – 42, भाजपा – 29, कांग्रेस – 6, पीडीपी – 3, सीपीएम – 1, जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस – 1, आम आदमी पार्टी – 1, निर्दलीय – 7.

उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है। इसी के तहत सुरक्षा बल लगातार सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और आतंकी साजिशों को विफल कर रहे हैं।

जम्मू में चला बुलडोजर: JDA का बड़ा एक्शन, 15 से ज्यादा अवैध ढांचे ध्वस्त

जम्मू में अवैध निर्माणों के खिलाफ एक बार फिर सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। इससे पहले उमर अब्दुल्ला ने विधानसभा में जानकारी दी थी कि जेडीए की 16,000 कनाल से ज्यादा जमीन पर अतिक्रमण हो चुका है।

जम्मू के बंटलाब में पुल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू के बंटलाब इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक पुल का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।