36 साल बाद कश्मीर लौटे कश्मीरी पंडित, LG मनोज सिन्हा बोले- अब अपनी जगह वापस पाने का समय

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडित समुदाय से अपनी जड़ों से दोबारा जुड़ने और जम्मू-कश्मीर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की है। उपराज्यपाल ने कश्मीरी पंडित समुदाय से जम्मू-कश्मीर में शैक्षणिक और सामाजिक संस्थान स्थापित करने का भी आग्रह किया।

PoK में फिर भड़का विरोध, हजारों लोग सड़कों पर उतरे; रावलकोट में बड़े जमावड़े की तैयारी

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि हालिया झड़पों और कथित गोलीबारी की घटनाओं के बावजूद आंदोलन कमजोर पड़ने के बजाय और तेज हो गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्थानों पर रास्ते बंद किए गए हैं।

उरी में घुसपैठ की बड़ी साजिश नाकाम, सेना ने 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रहा है। इसी के तहत सुरक्षा बल लगातार सीमा पार से होने वाली घुसपैठ और आतंकी साजिशों को विफल कर रहे हैं।

PM मोदी के ‘पेट्रोल बचाओ अभियान’ का असर! कश्मीर में मंत्री ने की तांगे की सवारी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और बढ़ती ईंधन चिंताओं के बीच देशभर में पेट्रोल-डीजल बचाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री Satish Sharma ने एक अनोखी पहल कर लोगों का ध्यान खींचा है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में संसाधनों के बेहतर उपयोग और अनावश्यक खर्च कम करने की अपील की थी।

पहलगाम हमले की बरसी पर गरजी भारतीय सेना, पाकिस्तान को चेतावनी: ‘हर वार का जवाब तय’

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए आतंक के खिलाफ अपने अडिग रुख को दोहराया है। हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। 6-7 मई की रात की गई इस कार्रवाई में कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया।

पहलगाम आतंकी हमला, निर्दोष पर्यटकों की हत्या के बाद सेना का बड़ा ऑपरेशन शुरू

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसरन इलाके में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को हिला देने वाला था। जांच के दौरान पता चला कि आतंकी दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों हापटनार, बुगमार और त्राल की तरफ बढ़ रहे हैं और वहां से दाछीगाम के घने जंगलों की ओर जा सकते हैं।

PoK को लेकर इमाम प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- “बहुत जल्द होगा भारत में शामिल”

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) को भारत में शामिल करने की मांग लंबे समय से उठती रही है। उमर अहमद इल्यासी ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालात की तारीफ भी की।

धरती का स्वर्ग कश्मीर में गर्मी और सूखे की मार, मार्च में ही बढ़ा पारा

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। मार्च के पहले हफ्ते में जहां आमतौर पर घाटी बर्फ की सफेद चादर से ढकी रहती है, वहीं इस बार तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को हैरान कर रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात पर नजर रखी जा रही है। अभी कोई बड़ा संकट नहीं है, लेकिन स्थिति चिंताजनक जरूर है।