Home » jammu & kashmir » जम्मू के बंटलाब में पुल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू के बंटलाब में पुल का हिस्सा ढहा, मलबे में दबे मजदूर; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

J/k news: जम्मू के बंटलाब इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक पुल का हिस्सा अचानक ढह गया। हादसे के वक्त मौके पर काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यहां पुल को चौड़ा करने का काम चल रहा था। इसी दौरान पास में बना पुराना पुल अचानक गिर पड़ा और वहां काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए। हादसे के समय करीब 5 से 6 मजदूर साइट पर मौजूद थे।

2 मजदूर सुरक्षित, 4 अब भी लापता

हादसे के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। मलबे से दो मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार मजदूर अब भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

J/k news: रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, SDRF, NDRF और भारतीय सेना की टीम मौके पर पहुंच गई। सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। मलबा हटाने के लिए JCB मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द फंसे लोगों तक पहुंचा जा सके।

परिवारों में बेचैनी, माहौल तनावपूर्ण

J/k news: हादसे के बाद से ही मजदूरों के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। अपने अपनों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे परिजनों की आंखों में चिंता और डर साफ नजर रहा है। मौके पर माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है।

 

 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मौसम का बदलेगा मिजाज, 3 से 5 मई तक बारिश-आंधी का अलर्ट