आसमान में भारत की नई ताकत! ‘नेत्रा’ को मिला फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस

देश की सुरक्षा को और मजबूत बनाने वाली स्वदेशी हवाई निगरानी प्रणाली ‘नेत्रा’ अब पूरी तरह ऑपरेशनल हो गई है। अब तक भारत को इस तरह की कई तकनीकों के लिए विदेशी प्रणालियों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन ‘नेत्रा’ को FOC मिलना रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Indian Army को मिली नई ताकत, 180KM दूर तक दुश्मन के ठिकानों को तबाह करेगा ‘अग्निवेग’ ड्रोन

भारतीय सेना लगातार अपनी युद्ध क्षमता को मजबूत कर रही है। इसी कड़ी में सेना को एक और बड़ी ताकत मिली है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि अग्निवेग जैसे स्वदेशी कामिकाजे ड्रोन भारतीय सेना को लंबी दूरी तक सटीक हमले करने की नई क्षमता देंगे।

नीदरलैंड में गूंजा पीएम मोदी का संदेश, बोले- “भारत अब सिर्फ बदलाव नहीं, दुनिया में सबसे बेहतर बनने की ओर बढ़ रहा”

नीदरलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए भारत की तेज़ी से बदलती तस्वीर, तकनीकी प्रगति और वैश्विक पहचान का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में भारत ने तकनीक के क्षेत्र में तेज़ प्रगति की है। उन्होंने बताया कि भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग देश बन चुका है, जबकि एक समय ऐसा था जब देश मोबाइल फोन आयात करता था।

भारतीय नौसेना को मिली नई ताकत, दुश्मन पनडुब्बियों का काल बनेंगे ‘वरुणास्त्र’ और ‘श्येना’

भारत लगातार अपनी समुद्री ताकत को मजबूत करने में जुटा है। इसी कड़ी में भारतीय नौसेना को अब ऐसी नई ताकत मिली है, जो दुश्मन देशों की पनडुब्बियों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, प्रोजेक्ट 17A के युद्धपोत आधुनिक समुद्री चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किए गए हैं।