मोबाइल पर बम बनाने की जानकारी जुटाने के आरोप में मेडिकल छात्र हिरासत में, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

मोबाइल पर बम की जानकारी जुटाता छात्र

अयोध्या के मेडिकल कॉलेज के छात्र मोहम्मद सरफराज को मोबाइल पर बम बनाने की जानकारी जुटाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। एटीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

पंजाब के पटियाला में सनसनी, 22 वर्षीय मेडिकल छात्र की हत्या, कमरे में मिला खून से सना शव

पटियाला में मेडिकल छात्र कमल मित्तल की हत्या से सनसनी फैल गई। वह PG में रह रहे थे, जहां उनका खून से सना शव मिला। गले पर कई वार किए गए थे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश जारी है।

दुर्गापुर के निजी मेडिकल कॉलेज में छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल के बाथरूम में मिला शव

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मेडिकल छात्र का शव हॉस्टल के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में इसी कॉलेज की एक छात्रा के साथ कॉलेज के पास जंगल में दुष्कर्म की घटना भी सामने आई थी। उस मामले में एक सहपाठी समेत कुछ स्थानीय लोगों को गिरफ्तार किया गया था