निशांत कुमार नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट, उपमुख्यमंत्री का रहा है यह प्रतिष्ठित बंगला

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जेडीयू नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लंबे समय तक उन्हें राजनीति से दूर और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला माना जाता था।

बिहार: जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर सक्रिय, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी से ली रिपोर्ट

नीतीश कुमार की बढ़ी हुई सक्रियता, फिर सियासी हलचल तेज

मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार की सक्रियता बनी हुई है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर चल रहे कामों की जानकारी ली और संगठन के विस्तार तथा बिहार के समग्र विकास को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए।

PM मोदी की अपील के बीच निशांत कुमार का 13 गाड़ियों वाला काफिला चर्चा में, वीडियो वायरल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Nitish Kumar के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री Nishant Kumar एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचत और फिजूलखर्ची रोकने को लेकर नेताओं और अधिकारियों से कम से कम वाहनों के इस्तेमाल की अपील की थी।

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का बड़ा विस्तार, जानिए किन नेताओं को मिलेगा मंत्री पद

पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जेडीयू, बीजेपी और सहयोगी दलों के नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। निशांत कुमार के पहली बार मंत्री बनने की चर्चा सबसे ज्यादा रही।

‘मैं अब जा रहा हूं’ कहकर नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, सम्राट चौधरी बन सकते हैं नए सीएम

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव

नीतीश कुमार ने अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में इस्तीफे की घोषणा कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज हो गई है और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है।

UP Election 2027, SP-Congress साथ लड़ेंगे? अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संकेत

उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन पर चल रही अटकलों को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लगभग खत्म कर दिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी से जुड़े लोग फिल्मों के जरिए काल्पनिक बातों को सच की तरह पेश करते हैं, लेकिन जनता अब जागरूक है और इसका जवाब दे रही है।

आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम भी पहुंचे दिल्ली

आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। उन्होंने संकेत दिया है कि वह कुछ दिनों के भीतर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। नई दिल्ली में शीर्ष नेताओं की बैठकों के बीच बिहार में नई सरकार के गठन और अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

आज की बैठक में सहमति: निशांत कुमार की जेडीयू में एंट्री, डिप्टी सीएम बनने की चर्चा

बिहार की राजनीति में एक बार फिर Nitish Kumar चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। करीब दो दशक तक राज्य की सत्ता में अहम भूमिका निभाने के बाद अब उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद जेडीयू के कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष भी देखा जा रहा है। कई कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर उनसे अपने फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील कर रहे हैं।

राज्यसभा की ओर नीतीश कुमार: अमित शाह की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन

नीतीश कुमार का राज्यसभा नामांकन

बिहार में राज्यसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया। पटना में इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी रही। एनडीए के अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन भरा और चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

तेज प्रताप यादव: सीएम नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लड़की वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है। तेज प्रताप यादव ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की कि षड्यंत्र तो होता ही है, जैसा हमारे साथ हुआ था। सभी लोगों के साथ षड्यंत्र हो रहा है जो लगातार जारी रहता है।