लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप पर बढ़ी कानूनी मुश्किल, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

तेज प्रताप यादव 14 दिन के लिए जेल भेजे गए

बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में तेज प्रताप यादव को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया है। उनके वकील ने सोमवार को जमानत याचिका दायर करने की जानकारी दी।

निकाह की दावत को लेकर भिड़े दूल्हा और दुलहन पक्ष, कई घायल

Patna: निकाह की दावत को लेकर भिड़े दूल्हा और दुलहन पक्ष, कई घायल

Patna: बिहार के सहरसा जिले में निकाह समारोह के दौरान हुई हिंसक झड़प के एक दिन बाद पुलिस ने शुक्रवार को घटना की जांच शुरू कर दी। यह झड़प महिशी ब्लॉक के राजनपुर गांव में हुई, जहां निकाह की दावत में परोसे गए खाने को लेकर हुए विवाद के बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवार वालों के … Read more

पटना-मुजफ्फरपुर टाउनशिप का होगा विस्तार, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

Bihar Cabinet:

Bihar Cabinet: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें पटना और मुजफ्फरपुर सैटेलाइट टाउनशिप के विस्तार से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मत्स्य क्षेत्र से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल हैं। Bihar Cabinet: पटना और मुजफ्फरपुर टाउनशिप का होगा … Read more

बांकीपुर उपचुनाव में JJD की एंट्री, वीना मानवी होंगी तेज प्रताप की संभावित उम्मीदवार

Bankipur By-Election:

Bankipur By-Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जुलाई या अगस्त में उपचुनाव होने की संभावना है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। अब विभिन्न राजनीतिक दल इस सीट पर अपनी … Read more

निशांत कुमार नए सरकारी आवास में हुए शिफ्ट, उपमुख्यमंत्री का रहा है यह प्रतिष्ठित बंगला

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जेडीयू नेता निशांत कुमार सोमवार को राजधानी पटना के 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में शिफ्ट हो गए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। लंबे समय तक उन्हें राजनीति से दूर और सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला माना जाता था।

भरत तिवारी को पांच गोलियां मारी गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Patna: भरत तिवारी को पांच गोलियां मारी गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Patna: बिहार के भोजपुर में हुए चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा खुलासा हुआ है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि भरत तिवारी को कुल पांच गोलियां लगी थीं। शरीर के इन अंगों पर लगी गोलियां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पहली गोली बाएं जांघ के ऊपरी हिस्से में सामने की ओर से लगी … Read more

पटना के फतुहा में बनेगी 1000 करोड़ की ‘एजुकेशन सिटी’, 600 एकड़ में होगा वर्ल्ड क्लास कैंपस

Patna Education City:

Patna Education City: बिहार के पटना जिले के फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में एक बड़ी शिक्षा परियोजना की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 600 एकड़ जमीन पर ‘एजुकेशन सिटी’ विकसित की जाएगी, जिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की दिशा में … Read more

पटना शहर से बाहर होंगे कोचिंग संस्थान, सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला

Patna Coaching Dispute: पटना शहर से बाहर होंगे कोचिंग-सम्राट

Patna Coaching Dispute: बिहार सरकार ने राजधानी पटना में संचालित कोचिंग संस्थानों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की है कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चल रहे कोचिंग संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से शहर के बाहर विकसित किए जाने वाले विशेष कोचिंग हब में स्थानांतरित किया जाएगा। सरकार … Read more

Bihar Protest: पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, असामाजिक तत्वों ने करी पत्थरबाजी-

Bihar Protest:

Bihar Protest: परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने बिहार के पाटलिपुत्र स्टेशन पर हिंसक प्रदर्शन किया। इस हिंसक प्रदर्शन में कुछ लोगों द्वारा ट्रेन में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी किए जाने की खबर सामने आई है।

Bihar Protest: स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने आजमाई यह तरकीब-

जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस विरोध प्रदर्शन का पता चला, उन्होंने बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थिति जब अनियंत्रित होने लगी, तब पुलिस प्रशासन ने आंसू गैस के गोले छोड़े, चेतावनी के रूप में हवाई फायरिंग की और लाठीचार्ज का भी प्रयोग किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति का माहौल है।

Bihar Protest: पटना के जिला अधिकारी ने बताई विरोध प्रदर्शन की असल वजह-

पटना के जिला अधिकारी डॉ. त्यागराजन ने इस हिंसक प्रदर्शन की असल वजह बताई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोग ट्रेन व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विरोध कर रहे थे। आगे उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा विशेष रूप से ट्रेनों की व्यवस्था की गई थी और दो स्पेशल ट्रेनें पहले से स्टेशन पर मौजूद थीं।

असामाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी-

डीएम ने बताया कि प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने इस प्रदर्शन को हिंसक बनाने के लिए पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे वहां की परिस्थितियां और खराब हो गईं। परिस्थितियों को नियंत्रित करने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया और भीड़ को हटाया गया।

200 से 250 छात्रों को रोकने के लिए की आवश्यक कार्रवाई-

पटना रेंज के आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि स्टेशन पर करीब 200 से 250 छात्र मौजूद थे, जो ट्रेनों के परिचालन को रोक रहे थे। प्रदर्शनकारियों को समझाने और ट्रैक खाली कराने के लिए आरपीएफ और जीआरपी ने प्रयास किया, लेकिन कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के बाद भीड़ को स्टेशन से हटा दिया गया और जानकारी के अनुसार सभी ट्रेन सेवाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित होने लगी हैं।

यह भी पढ़े- फ्रांस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, भारतीय समुदाय ने लगाए ‘मोदी-मोदी’ के नारे

8 जून को नामांकन भरेंगे पवन सिंह, BJP प्रत्याशी बनने के बाद किया बड़ा ऐलान

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय गायक पवन सिंह अब बिहार की राजनीति में नई भूमिका निभाने जा रहे हैं। MLC उम्मीदवार घोषित होने के बाद से सोशल मीडिया पर पवन सिंह के समर्थक लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।