सरकारी बंगला खाली करने से राबड़ी देवी का इनकार

बिहार की राजनीति में एक बार फिर सरकारी आवास को लेकर विवाद गरमा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने साफ कर दिया है कि वह पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगला अपनी मर्जी से खाली नहीं करेंगी। राबड़ी देवी के आवास खाली करने से इनकार और मंत्री नंद किशोर राम के आरोपों के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है।