रेलवे में विज्ञापनों पर सख्ती: अब ये एड नहीं दिखेंगे

अगर आप ट्रेन से सफर करते समय स्टेशन या कोच के अंदर-बाहर लगे विज्ञापनों पर नजर डालते हैं, तो अब आपको बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ट्रेनों या स्टेशनों पर कोई भी विज्ञापन लगाने से पहले संबंधित रेलवे डिविजन से मंजूरी लेना जरूरी है।

रेलवे रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी खुशखबरी: KM अलाउंस 25% बढ़ा, 2 साल का एरियर भी मिलेगा

भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे इंतजार के बाद किलोमीटर अलाउंस (KMA) में 25% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिल गई है। नई दरों के मुताबिक लोको पायलट (मेल/पैसेंजर) को अब ₹606 प्रति 100 किमी और ₹969 ALK मिलेगा। वहीं गुड्स लोको पायलट को ₹594 प्रति 100 किमी तय किया गया है।

रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: KMA में 25% बढ़ोतरी, सैलरी बढ़ने का रास्ता साफ

नवरात्रि के मौके पर भारतीय रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। महंगाई भत्ता (DA) 50% होने के बाद अब रेलवे मंत्रालय ने किलोमीटर भत्ता (KMA) में भी 25% बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड इस फैसले का औपचारिक आदेश आज शाम या कल तक जारी कर सकता है।

जसीडीह में बड़ा रेल हादसा टला, गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस ने ट्रक को मारी टक्कर

झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। जसीडीह और मधुपुर के बीच रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक पर गोंडा–आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन ने चावल से भरे एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी नावाडीह रेलवे फाटक के पास ट्रक और ट्रेन की टक्कर की घटना हो चुकी है। उस समय रेलवे प्रबंधन ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने का आश्वासन दिया था।

भारत को मिल रही है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर रेल मंत्रालय तैयारियों में जुट गया है। यह अत्याधुनिक ट्रेन इसी महीने के आखिर तक कोलकाता (हावड़ा जंक्शन) से असम के गुवाहाटी (कामाख्या जंक्शन) के बीच शुरू की जा सकती है। हावड़ा से कामाख्या के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें शामिल हैं: बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया।

Train Accident: आंध्रप्रदेश में भयावह ट्रेन हादसा, आग लगने से एक यात्री की जान गई

एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग

आंध्रप्रदेश के यलमंचिली इलाके में ट्रेन हादसे की बड़ी घटना सामने आई, जहां टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक यात्री की जान चली गई। रेलवे जांच में जुटा है।

भारतीय रेलवे आरक्षण चार्ट, यात्रियों के लिए राहत की बड़ी खबर

देशभर के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने एक अहम सुविधा लागू की है। अब यात्रियों को ट्रेन के रवाना होने से 10 घंटे पहले ही यह पता चल जाएगा कि उनकी सीट कन्फर्म हुई है या नहीं। इस नए सिस्टम से यात्रियों को अब: समय रहते टिकट स्टेटस की जानकारी मिलेगी, वेटिंग टिकट होने पर वैकल्पिक यात्रा की बेहतर योजना बना सकेंगे, आखिरी समय की असमंजस और परेशानी से राहत मिलेगी।

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में बढ़ सकती है डिब्बों की संख्या, राज्यसभा में उठा भीड़ का मुद्दा

राजधानी दिल्ली और पटना के बीच चलने वाली सुपरफास्ट संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393/12394) में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ को देखते हुए यह मुद्दा राज्यसभा में उठाया गया है। धर्मशीला गुप्ता ने मांग की कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस में अतिरिक्त अनारक्षित डिब्बे जोड़े जाएं। साथ ही यात्रियों की संख्या को देखते हुए विशेष ट्रेनें और अतिरिक्त सेवाएं शुरू की जाएं।

वंदे भारत में आधार-OTP से सुरक्षित बुकिंग: यात्रियों के लिए स्थानीय भोजन और सुरक्षित टिकट बुकिंग

यात्रा के साथ अब मिलेगा स्थानीय स्वाद का अनुभव

Vande Bharat ट्रेनों में यात्रियों को अब क्षेत्रीय स्वाद का अनुभव मिलेगा। आधार-OTP प्रणाली से टिकट बुकिंग सुरक्षित और फर्जीवाड़ा मुक्त होगी, जिससे यात्रा और आरामदायक बन जाएगी।

Vande bharat news: सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस में बड़ा बदलाव, अब ट्रेन रुकेगी डालीगंज में भी!

VANDE BHARAT

Vande bharat news: सहारनपुर और लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रेलवे ने ट्रेन के समय में बदलाव करते हुए नया शेड्यूल जारी किया है, जो 9 दिसंबर से लागू होगा। यह कदम खासकर सहारनपुर और लखनऊ के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते … Read more