दिल्ली में पशु क्रूरता पर सख्ती, हर जिले में बनेगी SPCA CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि अब शहर के सभी 13 जिलों में जानवरों के प्रति क्रूरता रोकने के लिए SPCA (सोसाइटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स) बनाई जाएगी। अब इन अस्पतालों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा चालू किया जाएगा। साथ ही वहां जरूरी स्टाफ और मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

दिल्ली बजट सत्र से पहले सियासी तकरार, AAP ने दी बहिष्कार की चेतावनी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत पारंपरिक ‘खीर’ समारोह से होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी। उनके पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा भी है।

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने ‘अपना घर आश्रम’ के वार्षिकोत्सव में लिया हिस्सा, बुजुर्गों से की मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta रविवार (15 मार्च) को बूढ़पुर स्थित Apna Ghar Ashram के 12वें वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं। इस मौके पर संस्था का रजत जयंती समारोह भी मनाया गया। दिल्ली में बुजुर्गों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं चल रही हैं। इनमें दिल्ली वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रमुख है, जिसके तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के जरूरतमंद बुजुर्गों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुरू किए नए डिजिटल प्लेटफॉर्म, सरकारी सेवाएं अब पारदर्शी और सुलभ

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दिल्ली सचिवालय में कई अहम डिजिटल परियोजनाओं का उद्घाटन किया। आईटी मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के 200 से अधिक विभागों में ई-ऑफिस प्रणाली से काम पेपरलेस हो रहा है।

दिल्ली में हर प्लॉट का बनेगा ‘आधार कार्ड’, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला

राजधानी में जमीन से जुड़े विवाद और रिकॉर्ड की गड़बड़ियों को खत्म करने के लिए रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब दिल्ली के हर प्लॉट को 14 अंकों का एक यूनिक नंबर दिया जाएगा। सरकार का दावा है कि 14 अंकों का यह जियो-रेफरेंस्ड कोड जमीन की सही सीमा तय करने में मदद करेगा। इससे एक ही जमीन की दोबारा रजिस्ट्री, फर्जी लेन-देन और स्वामित्व विवाद जैसी समस्याओं पर रोक लगेगी।

दिल्ली में यमुना पर जल्द शुरू होगी क्रूज सेवा, गोवा जैसा मिलेगा एक्सपीरियंस

Delhi news: दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। अब क्रूज की सवारी के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगले महीने से दिल्ली सरकार यमुना नदी पर क्रूज फेरी सेवा शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुआई में बीजेपी सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार यमुना … Read more