दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: लता गुप्ता बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष, निर्मल जैन को मिली अल्पसंख्यक आयोग की कमान

Delhi Government:

Delhi Government: दिल्ली सरकार ने महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग में नई नियुक्तियों का ऐलान किया है। सरकार ने पूर्व पार्षद लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Delhi Government: महिला आयोग में इन सदस्यों की हुई नियुक्ति-

दिल्ली सरकार ने श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरिका शर्मा झा और रेनू भल्ला को दिल्ली महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया है। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यप्रणाली को नई ऊर्जा मिलेगी।

Delhi Government: CMO ने बताई नियुक्तियों की अहमियत-

सीएमओ दिल्ली ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नई टीम के गठन से महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी और तेज होगी।

निर्मल जैन बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष-

दिल्ली सरकार ने अल्पसंख्यक आयोग का भी पुनर्गठन करते हुए निर्मल जैन को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

सरकार ने समावेशी विकास पर दिया जोर-

सीएमओ दिल्ली ने कहा कि इन नियुक्तियों के जरिए सरकार ने समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। सरकार के मुताबिक, यह कदम सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है

यह भी पढ़े- कनाडा में 139 मिलियन डॉलर की ड्रग्स जब्त, भारतीय मूल के कई ट्रक ड्राइवर समेत 19 गिरफ्तार

दिल्ली होटल अग्निकांड के बाद बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर अब अधिकारियों की भी होगी जवाबदेही

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी। मालवीय नगर होटल अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार ने साफ कर दिया है कि अब अवैध निर्माण और सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दिल्ली मेयर चुनाव में BJP की बड़ी जीत, प्रवेश वाही बने नए महापौर, AAP ने किया बहिष्कार

दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जोरदार जीत दर्ज की है। वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही को दिल्ली का नया महापौर चुना गया है। डिप्टी मेयर पद के लिए अलग से मतदान नहीं हुआ।

केजरीवाल बोले,’जस्टिस स्वर्णकांता से निष्पक्ष न्याय पर सवाल, बेटे को मिले हजारों केस, हाईकोर्ट नहीं जाऊंगा

केजरीवाल का कोर्ट बहिष्कार

अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में हाईकोर्ट की कार्यवाही का बहिष्कार करने का फैसला लिया। उन्होंने जज पर हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष सुनवाई पर सवाल उठाए। पहले ट्रायल कोर्ट उन्हें बरी कर चुका है, जबकि जांच एजेंसी ने फैसले को चुनौती दी है।

AAP छोड़ते ही राघव चड्ढा को बड़ा झटका! 11 लाख लोगों ने किया अनफॉलो

आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को अब सोशल मीडिया पर भी बड़ा झटका लगता दिख रहा है। बता दें कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने औपचारिक रूप से बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, “पार्टी अब भ्रष्ट हाथों में”

आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा ने अपनी ही पुरानी पार्टी पर जमकर हमला बोला है। राघव चड्ढा ने दिल्ली की राजनीति पर भी बड़ा बयान देते हुए कहा कि “शीशमहल पार्ट 2” जैसी चीजें ही चुनाव हार की वजह बनीं।

राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज

दिल्ली में शनिवार को Rahul Gandhi के घर के बाहर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। वहीं, बीजेपी सांसद Bansuri Swaraj ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष, खासकर राहुल गांधी, ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।

दिल्ली बजट सत्र से पहले सियासी तकरार, AAP ने दी बहिष्कार की चेतावनी

दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसकी शुरुआत पारंपरिक ‘खीर’ समारोह से होगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 24 मार्च को अपना दूसरा वार्षिक बजट पेश करेंगी। उनके पास वित्त मंत्रालय का जिम्मा भी है।

केजरीवाल और सिसोदिया दिल्ली शराब घोटाला मामले में बरी, भावुक होकर रो पड़े केजरीवाल, सिसोदिया ने लगाया गले

केजरीवाल को बड़ी राहत

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को अदालत से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए दोनों नेताओं को बरी कर दिया। फैसले के बाद राजनीतिक बयान तेज हो गए और केजरीवाल ने इसे सच की जीत बताया।

Delhi Assembly: जेएनयू कैंपस में हुई नारेबाजी करने वालों पर होनी चाहिए सख्त कार्रवाई-हरीश खुराना

दिल्ली विधानसभा में गरमाया सियासी माहौल

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन CAG रिपोर्ट, प्रदूषण और JNU नारेबाजी जैसे अहम मुद्दों पर सियासी माहौल गरमाया। BJP नेताओं ने AAP पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई और खुली चर्चा की मांग की।