अमेरिका ने ईरानी इलाके से पायलट को रेस्क्यू किया, नेतन्याहू ने ट्रंप को दी बधाई

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने एक साहसी कदम उठाते हुए अपने पायलट को ईरानी सरजमीं से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इससे पहले, इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज़ ने इस ऑपरेशन की प्रशंसा की थी।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। कोतमा नगर में बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की 3 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के पास एक नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था।

ज़ोजिला एवलांच: श्रीनगर-लेह हाईवे पर तबाही, 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे में श्रीनगर-लेह हाईवे पर अचानक आए भीषण हिमस्खलन ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया। लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना ने भी घटना पर शोक जताते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं।

New Zealand: न्यूजीलैंड में भूस्खलन, कैंपग्राउंड मलबे में दबा, कई लोग लापता

न्यूजीलैंड: माउंट मौंगानुई हॉलिडे पार्क में भूस्खलन

न्यूजीलैंड के बे ऑफ प्लेंटी क्षेत्र में माउंट मौंगानुई के नीचे कैंपग्राउंड में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ। मलबे में कई लोग, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं, दब गए। बचाव अभियान जारी है। तूफान और बाढ़ ने नॉर्थ आइलैंड के कई हिस्सों को प्रभावित किया, हजारों लोग बिजली और संपर्क से कट गए। स्थानीय प्रशासन और प्रधानमंत्री प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए सतर्क हैं।

स्पेन में भीषण रेल हादसा, 42 की मौत के बाद लापता कुत्ते ‘बोरो’ की तलाश में जुटा पूरा देश

स्पेन में एक भीषण रेल हादसा सामने आया है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिणी स्पेन के मलागा से राजधानी मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन हादसे का शिकार हो गई। पार्टी अध्यक्ष जेवियर लूना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी कि बचाव दल बुधवार को मौके पर पहुंचेगा।

सिलीगुड़ी में कुएँ में गिरा व्यक्ति, दमकल विभाग ने बचाई जान

सिलीगुड़ी में कुएँ में गिरा व्यक्ति

सिलीगुड़ी के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास एक व्यक्ति कुएँ में गिर गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसकी पहचान की जांच की जा रही है।

Bihar News: सहरसा रेड लाइट एरिया में पुलिस ने अवैध धंधे का किया भंडाफोड़, 15 लड़कियों को दबोचा

15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू

सहरसा जिले में पुलिस ने रेड लाइट एरिया में चल रहे अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 15 लड़कियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस अब लड़कियों की काउंसलिंग कर रही है और अवैध नेटवर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

नागपुर के बुटीबोरी इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

नागपुर के बुटीबोरी इंडस्ट्रियल एरिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्थित अवाडा कंपनी में निर्माणाधीन टैंक टॉवर अचानक गिर गया, अवाडा कंपनी सौर ऊर्जा प्लेटों और बैटरियों के निर्माण में सक्रिय है और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में काम करती है। इस हादसे के बाद औद्योगिक इकाइयों में निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अरुणाचल में खौफनाक हादसा, मजदूरों से भरा ट्रक 1000 फीट खाई में गिरा

ARUNACHAL NEWS

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। भारत-चीन सीमा के पास मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया।यह भीषण हादसा अरुणाचल प्रदेश के हायुलियांग–चगलागम रोड पर हुआ, जो भारत-चीन सीमा के बेहद करीब है।