बेटा लंदन में, बेटी बाली में… नोएडा के फ्लैट में अकेले बुजुर्ग की मौत, तीन दिन तक पड़ी रही लाश
नोएडा की आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसाइटी में अकेले रह रहे 67 वर्षीय बुजुर्ग का शव उनके फ्लैट से मिला। पड़ोसियों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।