चीन को चेक गणराज्य का दो टूक जवाब, कहा- ताइवान से रिश्ते कैसे रखने हैं, यह बीजिंग तय नहीं करेगा

ताइवान को लेकर चीन की लगातार बढ़ती बयानबाजी और दबाव के बीच यूरोपीय देश चेक गणराज्य ने साफ शब्दों में अपना रुख जाहिर कर दिया है। वहीं ताइवान की संसद के अध्यक्ष हान कुओ-यू ने चेक गणराज्य के समर्थन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं होने के बावजूद चेक गणराज्य लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ताइवान का समर्थन करता रहा है।