तमिलनाडु के गुम्मीडीपुंडी स्टील प्लांट में बॉयलर फटा, प्रवासी मजदूर की मौत: चार गंभीर रूप से झुलसे
तमिलनाडु के गुम्मीडीपुंडी स्थित स्टील प्लांट में बॉयलर विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। दमकल ने आग पर काबू पाया, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।