राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के लिए अंतिम इंटरव्यू शुरू, 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार पहुंचे
राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। 5,200 आवेदनों में से 18 उम्मीदवार अंतिम इंटरव्यू के लिए चुने गए हैं। चयन समिति प्रशासन, प्रबंधन, वित्तीय अनुभव और रामलला के प्रति आस्था से जुड़े सवाल पूछ रही है।