Home » तमिलनाडु » Tamil Nadu Election Results 2026 : एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट पर हारे, डीएमके को बड़ा झटका

Tamil Nadu Election Results 2026 : एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट पर हारे, डीएमके को बड़ा झटका

Tamil Nadu Election Results 2026 : एम.के. स्टालिन कोलाथुर सीट पर हारे, डीएमके को बड़ा झटका
Tamil Nadu Election Results 2026 : तमिलनाडु में  डीएमके (DMK ) प्रमुख और  मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को बहुत बड़ा झटका लगा है, एक तो चुनाव नतीजे उनकी पार्टी की बुरी हार की तरफ इशारा कर रहे हैं, दूसरी तरफ स्टालिन खुद कोलाथुर सीट पर चुनाव हार गए हैं। स्टालिन ने 1967 में 14 वर्ष की आयु में राजनीति शुरू की। उन्होंने चेन्नई के मेयर, उपमुख्यमंत्री और विपक्षी नेता के रूप में  भी काम किया है। उनके पिता भी राज्य के मुख्यमंत्री रहे।इतने बड़े नेता की हार आश्चर्यजनक है।

 अभिनेता विजय चमके

राज्य में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कझगम) ने आश्चर्यजनक बढ़त बनाई है। उनके प्रत्याशियों ने 100 से अधिक सीटों पर आगे निकलते हुए डीएमके और एआईएडीएमके (AIADMK) को पीछे छोड़ दिया है। यह 2026 के चुनावों में डीएमके के लिए एक बड़ा झटका है।

उल्टा पड़ा दांव

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जहां मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा रिकॉर्ड मतदान हुआ।जानकारों के अनुसार डीएमके ने इस चुनाव में अपने हिंदी और हिंदू विरोधी रुख कोजोर-शोर से प्रदर्शित किया, लेकिन इसका उल्टा ही असर रहा। दरअसल, डीएमके की वैचारिक नींव ‘द्रविड़ आंदोलन’ से गहराई से जुड़ी हुई है। डीएमके खुद को हिंदी, हिन्दू और उत्तर भारतीय सांस्कृतिक वर्चस्व के विरोध में स्थापित करती है। पार्टी ने इन मुद्दों को अपनी राजनीतिक पहचान और वोट बैंक को एकजुट रखने के लिए किया है, लेकिन इस बार उसका ये दांव कारगर साबित होने के बजाये उल्टा पड़ गया।
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments