Breaking News
Home » राष्ट्रीय » तमिलनाडु में नतीजों की घड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी, 234 सीटों पर किसका होगा राज?

तमिलनाडु में नतीजों की घड़ी, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी, 234 सीटों पर किसका होगा राज?

Tamil Nadu: तमिलनाडु विधानसभा चुनावों की मतगणना को लेकर सोमवार को चेन्नई के प्रमुख केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पूरे राज्य में सुबह 8 बजे सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद सुबह 8 बजकर 30 मिनट से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों के वोटों की गिनती शुरू की गई। यह पूरी प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों, पर्यवेक्षकों और सुरक्षा कर्मियों की सख्त निगरानी में लगातार जारी है।

प्रमुख केंद्रों पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

चेन्नई का लोयोला कॉलेज प्रमुख मतगणना केंद्रों में शामिल है। यहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। प्रवेश द्वारों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। परिसर के बाहर बैरिकेड लगाए गए हैं और अंदर आने वाले हर वाहन की सघन जांच की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, क्वीन मैरी कॉलेज और अन्ना विश्वविद्यालय सहित अन्य प्रमुख मतगणना केंद्रों पर भी इसी तरह की विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इन सभी स्थानों पर मतदान के बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को सुरक्षित रखा गया था।

Tamil Nadu: चुनाव आयोग ने पारदर्शिता पर दिया जोर

भारत के चुनाव आयोग ने रविवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि मतगणना के दौरान पारदर्शिता, सुरक्षा और कार्यकुशलता के उच्चतम मानकों को बनाए रखा जाएगा।

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान हुआ था। कुल 5.73 करोड़ मतदाताओं में से 4.88 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 85.10 प्रतिशत मतदान दर्शाता है। इस चुनाव में कुल 4,023 उम्मीदवार मैदान में हैं और 62 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है।

त्रिकोणीय मुकाबले से बढ़ी दिलचस्पी

राज्य में मुख्य मुकाबला एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और एडप्पादी के. पलानीस्वामी की अगुवाई वाली अन्नाद्रमुक के बीच है। अन्नाद्रमुक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी है।

इसके अलावा, कई अन्य क्षेत्रीय दल भी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला मतगणना के बाद होगा। इनमें अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेट्री कड़गम’ भी शामिल है। इस वजह से राज्य में कई जगहों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे चुनाव और अधिक रोचक हो गया है।

ये भी पढ़े: असम में आज सत्ता का फैसला, 126 सीटों पर किसका चलेगा जादू, 64 के आंकड़े पर टिकी सबकी नजर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments