Breaking News
Home » ग्राउंड रिपोर्ट » वो अखिलेश.. वो 40 हजार क्या 4 रूपये भी ना दें… अखिलेश यादव के वादे पर क्या सोचती है यूपी की महिलाएं? पढ़ें खबर इंडिया की ये ग्राउंड रिपोर्ट

वो अखिलेश.. वो 40 हजार क्या 4 रूपये भी ना दें… अखिलेश यादव के वादे पर क्या सोचती है यूपी की महिलाएं? पढ़ें खबर इंडिया की ये ग्राउंड रिपोर्ट

अखिलेश यादव के वादे पर क्या सोचती है यूपी की महिलाएं

UP Election 2027: अखिलेश यादव हमे 40 हजार क्या 4 रूपये भी ना दें.. ये बात हमें गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने कही है। जबकि नोएडा सेक्टर 37 पर बस का इंतजार कर रही महिला का कहना है कि 40 हजार रूपये हम कब तक चलाएंगे हमे तो योगी सरकार की सुरक्षा चाहिए क्यों अब दिन हो चाहे रात हम किसी भी वक्त आ जा सकते है। हम योगी राज में सुरक्षित महसूस करते है इसीलिए हमे 2027 में भी योगी सरकार ही चाहिए। दरअसल उतर प्रदेश में 2027 में यूपी में चुनाव होने है। जिसके मद्देनजर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने महिलाओं से वादा किया है कि अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो वो यूपी की प्रत्येक महिलाओं को 40 हजार रूपये देंगे लेकिन जब खबर इंडिया की टीम ने ग्राउंड पर जाकर अखिलेश यादव के इस वादे को लेकर महिलाओं से सवाल किए तो पढ़िए उन्होंने क्या कुछ कहा…

कानून-व्यवस्था पर क्या बोली महिलाए?

ख़बर इंडिया टिम के रिपोर्टर हिमांशु गर्ग ने जब योगी सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर महिलाओं से सवाल किया तो महिलाओं ने बताया कि वह खुद को मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सुरक्षित महसूस करती हैं। क्योंकि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते 9 सालों में उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए काम किया है वो काम पिछली सरकारों ने नहीं किया। आज हम किसी भी वक़्त, किसी भी समय खुलेआम बिना डरे कही भी घूम सकते है। हमें अखिलेश यादव से कोई लेना देना नहीं है चाहे वो 40 हज़ार दें या 1 करोड़ हमें तो बस योगी सरकार चाहिए। वहीं कुछ अन्य महिलाओं ने अखिलेश यादव को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चुनावी वादों या आर्थिक लाभ के बजाय उनकी प्राथमिकता ऐसी सरकार है, जिसके कार्यकाल में वे अपने परिवार और खुद को सुरक्षित महसूस करें। महिलाओं ने कहा कि उन्हें किसी भी तरह के लालच से ज्यादा प्रदेश में शांति, सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था चाहिए और इसी आधार पर वे अपनी पसंद तय करेंगी।

महिलाओं का यह भी कहना था कि सुरक्षा का मुद्दा उनके लिए सिर्फ चुनाव के समय उठने वाला विषय नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा सवाल है। जब महिलाएं बिना भय के स्कूल, कॉलेज, बाजार, नौकरी या किसी अन्य काम के लिए बाहर निकल सकें, तभी सुरक्षित समाज की कल्पना पूरी हो सकती है। कुछ महिलाओं ने कहा कि सरकार से उनकी अपेक्षा है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे प्रयास लगातार जारी रहें और कानून का डर अपराधियों में बना रहे।

UP Election 2027: 2027 में महिला वोटर बड़ा मुद्दा

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जाती है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल महिलाओं को अपने पक्ष में करने के लिए अलग-अलग योजनाओं और वादों का पिटारा खोल रहे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का वादा सामने आने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि महिला मतदाता इसे किस नजरिए से देखती हैं। जिसके बाद सवाल उठता है कि क्या महिलाओं के लिए सीधे आर्थिक लाभ ज्यादा महत्वपूर्ण है या सुरक्षा, रोजगार, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे प्राथमिकता में रहेंगे? जिसका जवाब हमें आने वाले चुनावी माहौल में ही देखने को मिलेगा। फिलहाल, जमीनी स्तर पर महिलाओं की राय एक जैसी नहीं दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़े… मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के मंच पर उर्वशी की तिरंगा इंस्पायर्ड ड्रेस ने मचाया बवाल, सफाई भी नहीं आई काम