Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में हैवानियत: बचपन की सहेली ने 3 लाख में बेचा, राजस्थान में जबरन शादी कराई

कानपुर में हैवानियत: बचपन की सहेली ने 3 लाख में बेचा, राजस्थान में जबरन शादी कराई

Up news: कानपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां भरोसे का रिश्ता ही सबसे बड़ा धोखा बन गया। एक युवती को उसकी अपनी बचपन की सहेली ने पैसों के लालच में बेच दिया और फिर उसकी जबरन शादी करा दी गई।

खाटू श्याम दर्शन के बहाने रची साजिश

बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी की रहने वाली 21 वर्षीय युवती अपनी सहेली रिया पांडेय और उसके पति सुमित के साथ खाटू श्याम दर्शन के लिए गई थी। परिवार को लगा कि वह कुछ दिनों में लौट आएगी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी जब कोई खबर नहीं मिली तो चिंता बढ़ गई।

Up news: मां को फोन पर दी गई धमकी

जब परिजनों ने संपर्क किया तो पहले टालमटोल किया गया, लेकिन बाद में सहेली ने ही चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। उसने कहा कि युवती को 3 लाख रुपये में बेच दिया गया है, और अगर वापस चाहिए तो पैसे देने होंगे। इसके बाद दोनों के फोन बंद हो गए।

Up news: राजस्थान में जबरन शादी का खुलासा

पुलिस जांच में लोकेशन राजस्थान के सीकर जिले में मिली। बर्रा पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर युवती को बरामद किया। सामने आया कि उसका नाम बदलकर ‘काजल’ रखा गया और 30 अप्रैल को उसकी जबरन शादी एक मजदूर प्रदीप विश्वकर्मा से करा दी गई।

आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने दूल्हे प्रदीप विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी रिया और उसका पति फरार हैं। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और तकनीकी सर्विलांस के जरिए उनकी तलाश जारी है।

परिवार को नहीं था जरा भी शक

पीड़िता की मां के मुताबिक, उनकी बेटी फैक्ट्री में काम कर परिवार की मदद करती थी। खाटू श्याम जाने का प्लान भी सहेली ने ही बनाया था, इसलिए कभी शक नहीं हुआ कि वही इतनी बड़ी साजिश रच देगी।

बड़ा नेटवर्क होने की आशंका

Up news: पुलिस को शक है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है। मानव तस्करी के बड़े गिरोह की संभावना को देखते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल युवती सुरक्षित है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

 

 

ये भी पढ़ें:  West Bengal जीत के बाद BJP में जोश, केशव मौर्य बोले: 2027 में यूपी में भी खिलेगा कमल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments