Home » अंतर्राष्ट्रीय » मिडिल ईस्ट में जंग तेज! होर्मुज के तनाव के बीच अमेरिका का ईरान पर लगातार तीसरा हमला

मिडिल ईस्ट में जंग तेज! होर्मुज के तनाव के बीच अमेरिका का ईरान पर लगातार तीसरा हमला

US-IRAN WAR: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर सोमवार (स्थानीय समयानुसार) शाम 4:45 बजे ईरानी सैन्य ठिकानों पर नए हमलों की शुरुआत की गई।

ड्रोन और मिसाइल क्षमताओं पर फोकस

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार इस बार की कार्रवाई में ईरान के तटीय निगरानी तंत्र, ड्रोन नेटवर्क और मिसाइल क्षमताओं को निशाना बनाया गया। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना का उद्देश्य ईरान की समुद्री और हवाई सैन्य क्षमता को कमजोर करना है।

US-IRAN WAR: ट्रंप ने दी और हमलों की चेतावनी

व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान पर लगातार कड़े हमले करेगा। उन्होंने कहा कि “आज रात भी जोरदार हमला होगा और कल भी कार्रवाई जारी रहेगी।” ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने हाल के हमलों में ईरान के अधिकांश सैन्य उपकरण और एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया है।

होर्मुज स्ट्रेट पर नियंत्रण का दावा

ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल सकता है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब इस रणनीतिक समुद्री मार्ग पर प्रभावी नियंत्रण की स्थिति में नहीं है और अमेरिका इसकी निगरानी सुनिश्चित करेगा।

US-IRAN WAR: परमाणु समझौते पर ईरान पर लगाया आरोप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि लंबी वार्ता के बाद ईरान एक समझौते पर सहमत हो गया था, लेकिन अंतिम समय में शर्तें बदलकर पीछे हट गया। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पहले से तय समझौते में बदलाव के लिए तैयार नहीं था और इसी के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया।

ये भी पढ़े… अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट के फैसले पर मनोज तिवारी बोले- “कानून के सामने कोई व्यक्ति बड़ा नहीं”