Vagdevi Idol Return: धार की ऐतिहासिक भोजशाला से ले जाई गई सफेद संगमरमर की देवी वाग्देवी की प्रतिमा की स्वदेश वापसी के लिए केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार के अनुरोध और उच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद संस्कृति मंत्रालय ब्रिटिश संग्रहालय और राजनयिक माध्यमों से लगातार बातचीत कर रहा है। भारत को उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ हो सकता है।
Vagdevi Idol Return: ब्रिक्स सम्मेलन में उठेगा प्रमुख मुद्दा-
भोपाल में आयोजित ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह और संस्कृति मंत्रियों की बैठक में देवी वाग्देवी की प्रतिमा की वापसी प्रमुख सांस्कृतिक मुद्दों में शामिल रहेगी। भारत इस मंच का उपयोग औपनिवेशिक काल में विदेश ले जाई गई भारतीय धरोहरों को वापस लाने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से करेगा।
Vagdevi Idol Return: 650 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां लौट चुकी हैं-
भारत वर्ष 2014 के बाद से अब तक 650 से अधिक प्राचीन मूर्तियों और कलाकृतियों को विदेशों से वापस लाने में सफल रहा है। सरकार का मानना है कि वाग्देवी की प्रतिमा की वापसी इस अभियान में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकती है।
क्या धार लौट पाएगी देवी वाग्देवी की प्रतिमा-
मध्य प्रदेश में इस प्रतिमा की वापसी को लेकर लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ब्रिटिश संग्रहालय में रखी देवी वाग्देवी की प्रतिमा आखिरकार धार की ऐतिहासिक भोजशाला लौट पाएगी।
एमपी सरकार के अनुरोध पर केंद्र सक्रिय-
केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार से अनुरोध मिलने के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि राजनयिक और संस्थागत दोनों स्तरों पर ब्रिटिश संग्रहालय से लगातार संपर्क बनाए रखा गया है, ताकि प्रतिमा की स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़े- नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन लेने का मौका, बिना रुपए खर्च किए होगा एडमिशन








